फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजने का विरोध करने पर पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेटियों के मोबाइल पर अश्लील मेसेज भेजने से रोकना एक पिता को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित पिता की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी सही से कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र में गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का आरोप है कि उसकी दो बेटियां हैं। उनके मोबाइल पर गांव के ही कुछ युवक गई दिनों से अश्लील मेसेज भेज रहे थे। आरोप है कि जब इन युवकों को मेसेज न भेजने के लिए कहा गया तो उन्होंने पीड़ित पर लाठी-डंडों से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो उसने उसे अनसुना करते हुए सही तरीके से कार्रवाई नहीं की। गंभीर हालत में पीड़ित का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पीड़ित ने एसपी यमुना प्रसाद से मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। एसपी का कहना है कि पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें