फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में स्थापित हुआ कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। ये कर्मचारी तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पांचवें चरण में 27 फरवरी को जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। चुनाव को सकुशल और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने इस बार कंट्रोल रूम को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कराया है। इसका नंबर 05248-357541 है। यह कंट्रोल रूम चौबीस घंटे सक्रिय रहेगा। इसके लिए तीन शिफ्टों में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
उपजिलाधिकारी न्यायिक हैदरगढ़ शंभूशरण और डीपीओ प्रकाश चौरसिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, दो से रात्रि दस बजे और दस से सुबह छह बजे तक कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। नोडल अधिकारियों के साथ तीन सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। यहां आने वाली निर्वाचन संबंधी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करने के साथ संबंधित विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें