फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार कार्मिकों का प्रशिक्षण कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में मतदान कराने वाले छह हजार कार्मिकों को पहले चरण में प्रशिक्षण देने की तैयारी की गई है। इसमें 20 प्रतिशत अतिरिक्त समेत करीब सात हजार पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम शामिल होंगे। शहर के ऑडीटोरियम में दो पालियों में एक-एक हजार कार्मिक प्रशिक्षण लेंगे। वहीं जीआईसी परिसर में ईवीएम संचालन की बारीकियां सीखेंगे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पहली फरवरी से शुरू होकर चार फरवरी तक चलेगा। पहले चरण में 2829 पीठासीन अधिकारी और इतने ही मतदान अधिकारी प्रथम के साथ बीस प्रतिशत अतिरिक्त कार्मिक शामिल होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह इन कार्मिकों को दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद मास्टर ट्रेनर प्रोजेक्टर के माध्यम से पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम को उनसे संबंधित कार्यों की जानकारी देंगे।
वहीं जीआईसी परिसर में ईवीएम और वीवी पैट संबंधी व्यवहारिक प्रशिक्षण लेंगे ताकि मतदान के दिन संचालन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रशिक्षण के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

रेंडमाइजेशन के बाद निकली ड्यूटी स्लिप संबंधित कार्मिकों को मिल चुकी है। स्लिप में प्रशिक्षण का समय और तिथि अंकित किया गया है। प्रथम पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक और पौने बारह से पोने एक बजे तक प्रशिक्षण होगा। दूसरी पाली में दोपहर एक से शाम तीन बजे तक तो सवा तीन से शाम सवा चार बजे तक प्रशिक्षण सत्र चलेेगा। दोनों पालियों में एक-एक हजार कार्मिंक प्रशिक्षण में शामिल होंगे।
सहायक प्रभारी कार्मिक भोलानाथ कनौजिया ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पहली से चार फरवरी के बीच पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण लेंगे। सभी को ड्यूटी स्लिप उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें