फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला योजना के लाभार्थियों से वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लोगों को फ्री में गैस कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। लोगों से प्रति कनेक्शन करीब 1800 रुपये की वसूली की गई है। एजेंसी द्वारा लोगों को रसीद देकर फिर वापस ले ली गई है। शिकायत एसडीएम तक पहुंची है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के किंतूर गांव के करीब 120 लोग लाभार्थी वाली सूची में शामिल हैं। गांव की राखी मौर्य, लक्ष्मी वर्मा, संतोष कुमारी, कलावती, शशि देवी, मालती देवी सहित अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि उनसे प्रति कनेक्शन के नाम पर अट्ठारह सौ रुपये वसूले गए हैं। सैकड़ों लोग हैं जिन्हें इस योजना के लाभ के नाम पर धन वसूली की गई है।
इतना ही नहीं कुमकुम देवी, रामकली अनीता, हेमा, सोमवती के अनुसार उनके पास पैसे नहीं होने के कारण एजेंसी से वापस कर दिया गया है। राखी मौर्य ने उप जिला अधिकारी प्रिया सिंह को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक गरिमा वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें