फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ने दी ठंड से राहत, शाम होते फिर बढ़ गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से शुक्रवार को दिन में निकली धूप ने काफी हद तक राहत दी। धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर आ गए और धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग फिर अपने घरों में दुबक गए। लेकिन कोहरे से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं सुबह घना कोहरा रहा जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि इतनी ज्यादा ठंड होने के बाद भी जिम्मेदारों की सेहत पर इसका कोई असर नहीं दिखा और चिह्नित स्थानों पर भी अलाव नहीं जलवाए गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान पर बादल छाए रहने के साथ ही कोहरा भी गिरेगा। 23 व 24 जनवरी को कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होगी तथा हवा सामान्य गति से पुरवा चलने के आसार हैं। फिलहाल कोहरे से राहत मिलने की संभावना अभी नहीं दिखाई दे रहीं है।
वहीं लोगों का कहना है कि इतनी ठंड होने के बाद भी जिम्मेदार पूरी तरह से बेपरवाह दिखाई दिए। इनके द्वारा चिह्नित स्थानों पर भी अलाव नहीं जलवाए गए। जिससे सबसे ज्यादा दिक्कतें दैनिक मजदूरों के साथ ही रिक्शा और ऑटो चालकों को हुई जो कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। हालांकि शुक्रवार को मौसम में कुछ सुधार जरूर देखने को मिला। सुबह घना कोहरा रहा लेकिन मौसम चढ़ने के साथ ही धूप निकली जिससे ठंड से काफी हद तक राहत मिली। लेकिन शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई और कोहरा गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें