फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बस सीज, 12 का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिवहन निगम व एआरटीओ प्रवर्तन दस्ते ने मिलकर सोमवार को संयुक्त रूप से डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान मोहम्मदपुर चौकी व लोनीकटरा में चलाया गया। इसमें चार बसें सीज की गईं जबकि 12 बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन

शहर में मोहम्मदपुर चौकी के समीप एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम व एआरएम आरएस वर्मा की अगुवाई में डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। चेकिंग के साथ एआरएम खुद डग्गामार बसों को पकड़ने सड़कों पर उतरे और हर बस को रुकवाकर चेक किया।
रोडवेज बसों की भी जांच की गई। दोपहर में हुई बारिश के दौरान कई बस निकल गईं। इन बसों को आगे जाकर चेक किया गया। इस दौरान नियम विरुद्ध तरीके व ओवरलोड के चलते दो बसों को सीज कर दिया गया और आठ बस का चालान काटा गया।
विज्ञापन

वहीं लोनीकटरा में एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो बस में अधिक सवारी पाए जाने पर बस को सीज कर दिया गया और चार वाहनों का चालान काटा गया। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान में चार बस सीज करने के साथ ही 12 वाहनों का चालान किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें