फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी दुरुस्त नहीं हुई रजबहा की पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। तीन दिन पूर्व कटी नवाबगंज रजबहा की पटरी शनिवार को भी दुरुस्त नहीं की जा सकी। आदमपुर नया पुरवा गांव के पास तीन दिन पूर्व नवाबगंज रजबहा की पटरी कट गई थी जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई थी वहीं लोगों के घरों में पानी भर गया। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते बाद भी अभी तक नहर पटरी मरम्मत का कार्य पूरा नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

नवाबगंज रजबहा में सिंचाई विभाग ने तीन दिन पूर्व क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया जिसके चलते नहर की पटरी आदमपुर नया पुरवा गांव के पास कट गई। सूचना पर गुरुवार दोपहर बाद मरम्मत के नाम पर मात्र जेसीबी बुलाई गई लेकिन शाम होते ही वह भी गायब हो गई। शुक्रवार को भी ठेकेदारों को बुलाकर नहर पटरी का मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया लेकिन देर शाम तक कोई भी कार्य नहीं हो सका।
शनिवार को मजदूर और जेसीबी लगाकर नहर पटरी की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। लेकिन अभी तक नहर में पानी नहीं बंद किया गया जिसके चलते नयापुरवा, आदमपुर, भटपुरवा, कस्बा, बरेहटा, दौलतपुर, सुहावा आदि गांव में सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। इसके अलावा ग्रामीणों के घरों में भी नहर का पानी घुस गया। जिससे घर में रखा अनाज सामान आदि पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें