फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक पानी छोड़ने से कटी नहर पटरी, फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। क्षेत्र की नवाबगंज रजबहा में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बीती रात नहर पटरी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई और गांवों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी फिर भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे जेई ने मरम्मत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

आदमपुर नया पुरवा गांव के पास बीती रात में नवाबगंज रजवहा की पटरी अचानक कट गई और पानी के तेज बहाव की आवाज सुनकर गांव वाले जाग गए और जब नहर की तरफ जाकर देखा नहर पटरी नया पुरवा निवासी अमर सिंह के खेत में कट गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सींचपाल और अवर अभियंता सिंचाई विभाग को दी।
विभाग के कर्मचारियों ने नहर का पानी गंदा नाला में खुलवाया फिर भी नहर में अभी तक काफी तेज बहाव से पानी बह रहा है। नहर की पटरी कटने से कृष्णकांत, दिनेश, देशराज, संजय, मिंटू, भगवती प्रसाद आदि की धान की फसल चौपट हो गई। परिषदीय स्कूलों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया गया। दो वर्ष पूर्व इसी स्थान पर अमर सिंह के ही खेत में पहले भी नहर पटरी कट चुकी है। इससे लगभग 700 बीघा धान की फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर पटरी कटने के तुरंत बाद सिंचाई विभाग को सूचना दी मगर कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। तब अवर अभियंता नीरज सिंह ने जेसीबी बुलवाकर मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया। श्री सिंह ने बताया कि सींचपाल को भेजकर नहर का कुछ पानी गंदा नाला में खुलवाया गया है। बारिश के चलते मरम्मत कार्य के लिए मजदूर भी नहीं मिल रहे थे। जेसीबी की सहायता से कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें