लखनऊ से अयोध्या जा रही अवध डिपो की बस शुक्रवार दोपहर हाईवे के अहमदपुर टोल प्लाजा की लेन नंबर नौ के पास पलट गई, जिसमें चालक साहित कई यात्री चोटिल हुए है। बस में कुल 25 यात्री सवार थे।
मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। क्रेन मंगवाकर बस को लेन से हटाया गया। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।