फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर, नालों पर पांच करोड़ से बनेंगे चार पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में चार जगहों पर छोटे पुल बनने को लेकर मंजूरी मिल गई है। इनके निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होगा। निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के लिए पहली किस्तें भी जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इन जगहों पर पुलों के निर्माण से हजारों की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में कुर्सी-देवा-चिनहट मार्ग पर किमी संख्या 28 पर लघु सेतु का निर्माण 160 लाख रुपये की लागत से होगा। इसी प्रकार भयारा-जहांगीराबाद-शहाबपुर से नेवला-दादरा जाने वाले मार्ग पर सालों से क्षतिग्रस्त पुलिया के दिन भी बहुरने वाले हैं। इसके निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कई बार डीएम से लेकर शासन तक में शिकायत की थी। यह सड़क भी जर्जर हो चुकी है जिसके निर्माण को लेकर मंजूरी मिल चुकी है।
इस सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलिया के दोबारा निर्माण को लेकर 147 लाख 19 हजार रुपये की राशि शासन ने जारी कर दी है। जिले के ही टिकैतनगर-रामनगर-भेलसर राजमार्ग पर लोधपुरवा गांव के पास नाले पर 127 लाख की लागत से लघु सेतु के निर्माण को भी हरी झंडी मिल गई है। इसी प्रकार ब्लॉक फतेहपुर में खैरा बेहटी सम्पर्क मार्ग पर नहर पर लघु सेतु को हरी झंडी मिली है। इसके निर्माण पर करीब 74 लाख रुपये खर्च होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें