फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में घटे पांच हजार परीक्षार्थी,66 हजार होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा में गत वर्ष की अपेक्षा 4823 छात्र-छात्राएं घट गए। इसमें हाईस्कूल में 3348 व इंटरमीडिएट में 1475 परीक्षार्थी कम हुए हैं। जबकि इस बार 65,892 छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं की परीक्षा देंगे। वहीं गत वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 70715 थी। आठ नवंबर को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बीतने के बाद परीक्षार्थियों के आंकड़े की तस्वीर साफ हो गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की परीक्षा में जिले के मेधावियों का दो दशक से अधिक समय से प्रदेश की मेरिट सूची में दबदबा रहा है। गत वर्ष कोविड-19 को लेकर औसतन अंक की नई व्यवस्था व अंक सुधार परीक्षा को लेकर मेरिट सूची जारी नहीं हुई। ऐसे में मेधावियों के हाथ निराशा लगी। जिसका असर इस बार बोर्ड परीक्षा के नामांकन में दिखा।
जिले में पंजीकरण की अंतिम तिथि तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 65,892 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 36531 विद्यार्थियों में 35819 संस्थागत तो 713 व्यक्तिगत तथा इंटरमीडिएट के 29361 छात्र-छात्राओं में 27069 संस्थागत तो 2292 व्यक्तिगत हैं।
विज्ञापन

जबकि गत वर्ष इस परीक्षा में 70715 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें हाईस्कूल के 39879 छात्र-छात्राओं में 38884 संस्थागत व 995 व्यक्तिगत हैं। वहीं इंटरमीडिएट के 30836 परीक्षार्थियों में 28757 संस्थागत व 2079 व्यक्तिगत शामिल थे। पंजीकरण की तिथि समाप्त होने के बाद इसकी सूचना बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन

नौवीं से 12वीं तक के पंजीकरण तो इस बार बढ़े हैं। मगर, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में गत वर्ष की अपेक्षा विद्यार्थियों की संख्या कम हुई है।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें