फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ करें रक्तदान, बचाएं मरीजों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा एक अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोई भी इच्छुक व्यक्ति जिला अस्पताल की पैथालॉजी में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को करता रहता है। इसी के तहत एक अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर जिला अस्पताल की पैथालॉजी में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। जिला अस्पताल के पैथालॉजी प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला बताते हैं कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है बल्कि इससे नए रक्त का संचार होता है। पहले लोगों में रक्तदान को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां थीं लेकिन अब ये सब धीरे-धीरे दूर हो रहीं है और काफी संख्या में लोग रक्तदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। एक यूनिट रक्त से कम से कम चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें