फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर काट हेलीपैड वाले स्थान पर भर दिया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा को लेकर बनाया गया हेलीपैड के स्थान पर शुक्रवार रात किसी ने माइनर काटकर पानी भर दिया। जिससे शनिवार को होने वाली जनसभा पर कार्यक्रम टलने के बादल मंडराने लगे। लेकिन आयोजकों ने कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से नया हेलीपैड बनाकर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक कराया। इस दौरान वक्ताओं ने ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को चुनाव में सबक सिखाने की अपील की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की जनसभा सद्दीपुर देवा मार्ग पर नकरसेन मोड़ के पास शनिवार को आयोजित थी। लेकिन अराजकतत्वों ने रात में माइनर काट दी। जिससे जहां पर हेलीकाप्टर उतरने के लिए हैलीपैड बनाया गया था उस स्थान पर पानी भर गया। जब सुबह आयोजकों ने देखा तो उनके होश उड़ गया एक बार तो ऐसा लगा कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को टालना पड़ सकता है।
लेकिन आयोजकों ने हिम्मत नहीं हारी और आननफानन कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगा दूसरे स्थान पर हेलीपैड बना दिया। भाजपा नेता जंगबहादुर पटेल ने भरे मंच से इस बात को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि ये विरोधियों की साजिश है। यहां की जनता चुनाव में ऐसे लोगों को सबक जरुर सिखाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें