फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अब तक 2333 कार्मिकों ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में प्रतिदिन दो पालियों में 620 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के चौथे दिन भी प्रशिक्षक आशीष पाठक ने पीठासीन अधिकारी समेत मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं इससे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र के पसंदीदा प्रत्याशी को पोस्टल बैलेट से मतदान किया। तीन दिनों के अंदर 2333 कार्मिकों को वोट डाला है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को बताया कि मतदान समाप्ति के निर्धारित समय से पांच मिनट पहले पीठासीन अधिकारी द्वारा इसकी अधिकारी घोषणा बूथ कक्ष के बाहर करते हुए कतारबद्ध खड़े अंतिम मतदाता से एक नंबर की पर्ची जारी करेगा। और आगे तक खडे़ क्रम वार मतदाताओं को देगा।
इसका मतलब यह हुआ कि आखिर में एक नंबर की पर्ची लिए खडे़ मतदाता के बाद कोई मतदाता वोट डालने में शेष नहीं बचा है। इसी तरह कई अन्य जानकारियां कार्मिकों को बताईं। इससे पहले कार्मिकों ने जीजीआईसी में अपने विधानसभा क्षेत्र के कक्ष में जाकर पोस्टल बैलेट से मतदान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार तक कुल 2333 कार्मिकों ने मतदान किया था। इसमें प्रशिक्षण के पहले दिन 706, दूसरे दिन 693 तो तीसरे दिन 934 कार्मिकों ने वोट डाला। प्रभारी अधिकारी कार्मिक व प्रशिक्षण एकता सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में कार्मिकों केे मतदान कराने संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं। साथ ही उनके द्वारा पोस्टल बैलेट से मतदान भी किया जा रहा है। अब सोमवार को प्रशिक्षण का अंतिम दिन होगा।
प्रशिक्षण में गायब रहे 53 कार्मिक
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले चार दिनों से चले रहे प्रशिक्षण में कार्मिक बिना किसी सूचना अनुपस्थित मिल रहे हैं। शनिवार को भी प्रशिक्षण के दोनों पालियों में कुल 53 कार्मिक गायब मिले। इनमें प्रथम पाली में 23 तो दूसरी पाली में 30 कार्मिक शामिल हैं। इन सभी से स्पष्टीकरण मांगते हुए संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आदर्श सिंह द्वारा संबंधित विभाग के कार्यालयाध्यक्ष को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें