रेलवे लाइन के सिग्नल में आई खराबी दूर करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच रही है वहीं रेलवे ने भी जांच के निर्देश दिए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रेलवे लाइन के सिग्नल में आई खराबी दूर करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच रही है वहीं रेलवे ने भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दानपुरवा गांव निवासी अरविंद कुमार (26) जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रीशियन पद पर तैनात था। बृहस्पतिवार की सुबह स्टेशन के पास लगे सिग्नल में खराबी आ गई। इससे संचालन प्रभावित होने लगा तो अधिकारियों ने मैकेनिकल विभाग को सूचना दी। इस पर इलेक्ट्रीशियन अरविंद कुमार, गोंडा के करनैलगंज निवासी देवीप्रसाद व एक अन्य को खराबी दूर करने के लिए भेजा गया। सिग्नल ठीक करने के दौरान अचानक अप डाउन दोनों ट्रैकों पर ट्रेनें आ गई। इस दाैरान तीनों लोग ट्रेन संख्या 12512 की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल सक्रिय हो गया। जहांगीराबाद पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां अरविंद की मौत हो गई। एसएचओ जहांगीराबाद अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि तीसरे घायल का नाम पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।