बाराबंकी। वाहनों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) भी ड्राइविंग लाइसेंस की तर्ज पर स्मार्ट हो जाएगा। परिवहन विभाग अब स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड की तरह ही स्मार्ट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करेगा। इससे वाहन स्वामियों को आरसी के फटने या पानी में खराब होने का डर नहीं सताएगा। उम्मीद है कि नए साल में यह सुविधा शुरू हो जाए।
नई व्यवस्था के तहत वाहनों के डीलर आरसी जारी नहीं करेंगे। वाहन स्वामी को आरसी का नंबर देंगे। एआरटीओ कार्यालय की तरफ से वाहन स्वामी के पते पर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से स्मार्ट कार्ड आरसी उनके घर पहुंचेगा। स्मार्ट कार्ड आरसी में माइक्रोप्रोसेसर लगा होगा, इसमें पूरा ब्योरा मौजूद रहेगा। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला का कहना है कि आने वाले दिनों में वाहन स्वामियों को आरसी भी स्मार्ट कार्ड में मिलेगी।
ये होंगी खूबियां
स्मार्ट आरसी मेंं माइक्रोप्रोसेसर लगेगा। इसमें वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से लेकर वाहन का प्रकार, फिटनेस, प्रदूषण, चेचिस नंबर समेत कई जानकारियां होंगी। इससे सुरक्षा की दृष्टि से काफी पुख्ता बनाया गया है, इसे कॉपी नहीं किया जा सकेगा।