दरियाबाद के जेठौती कुर्मियान मजरे रानेपुर गांव में सोमवार को डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रानेपुर निवासी सुभाष चंद्र की डेढ़ वर्षीय पुत्री दिव्यांशी घर के आंगन में खेल रही थी। परिजनों के अनुसार इसी दौरान दिव्यांशी की चाची चंद्रा पत्नी जगदीश को प्रसव पीड़ा होने लगी।