फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : जमानत पर बाहर आए आरोपी ने मारपीट के बाद फूंका छप्पर, नकदी, धान व कपड़े राख

Thu, 02 Nov 2023 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले में सुबेहा थाना क्षेत्र के रोहना मीरापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद रात करीब दो बजे छप्पर फूंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में सुबेहा थाना क्षेत्र के रोहना मीरापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट के बाद रात करीब दो बजे छप्पर फूंक दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। आग लगाने का आरोपी हत्या के मामले में सजा हो गई थी। 12 साल पहले वह जमानत पर बाहर आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


सुबेहा के रोहना मीरापुर गांव निवासी सत्यदेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव से सटे के मजरे सोइना के प्रकाश महरा ने तालाब में मछली पाल रखी है। बुधवार को प्रकाश ने सत्यदेव के धान के खेत में पानी भर दिया था। इसकी शिकायत करने पर प्रकाश अपने तीन चार साथियों के साथ सत्यदेव के घर पहुंचा और उसके साथ उसकी पत्नी व पुत्र अर्जुन की पिटाई की। जिसमें सभी को चोटें आईं। सत्यदेव का आरोप है कि रात में करीब दो बजे प्रकाश ने उसके छप्पर में आग लगा दी। आग देख गांव में अफरातफरी मच गई। 

सत्यदेव के अनुसार आग से छप्पर के अदंर रखी 20 हजार की नकदी, पांच क्विंटल धान, कपड़े आदि जल गए। वहीं, प्रकाश ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खेत में पानी चले जाने पर उसने आगे से ऐसा नहीं होने की बात कही थी। छप्पर में आग लगाकर मृत मवेशी के भी डालने की साजिश गई। एसएचओ सुबेहा संजीत सोनकर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथमदृष्टया जांच में स्वयं आग लगाई गई है। आरोपी प्रकाश का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें