बाराबंकी जिले में सफदरगंज थाना क्षेत्र में पांच महीने पहले मायके गई पत्नी को पति रात भर फोन करता रहा, लेकिन पत्नी ने फोन नहीं उठाया। पुलिस के अनुसार कॉल रिसीव न होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बाराबंकी जिले में सफदरगंज थाना क्षेत्र में पांच महीने पहले मायके गई पत्नी को युवक ने रात में 116 बार फोन कॉल्स की। ग्रामीणों के मुताबिक कॉल रिसीव न होने से परेशान युवक ने फांसी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सफदरगंज थाना क्षेत्र के दादरा गांव निवासी युवक महमूद (34) का शव सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्रामीणों के अनुसार महमूद की पत्नी फूलजहां पांच महीने पहले बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। दोनों के बीच अनबन चल रही थी। सोमवार की महमूद द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो पता लगा कि उसने 116 बार अपनी पत्नी को फोन किया था मगर काल रिसीव नहीं हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसी से परेशान युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।