बाराबंकी। आयोग द्वारा चयनित प्रवक्ता व सहायक अध्यापक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में आयोजित समारोह में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र देंगे। इसको लेकर शिक्षकों को लखनऊ ले जाने का इंतजाम डीआईओएस द्वारा किया गया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय विद्यालयों के लिए 2846 प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों का चयन किया गया है। जिनको ऑनलाइन पदस्थापन व नियुक्ति पत्र वितरण समारोह लोकभवन लखनऊ में बृहस्पतिवार को होगा। आयोग की इस चयन प्रक्रिया में जिले के चार प्रवक्ता व 19 सहायक अध्यापक पद के अभ्यर्थी शामिल हैं।
इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ के लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पदस्थापन व नियुक्ति पत्र वितरण बृहस्पतिवार को किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को चयनित अभ्यर्थियों के पहचान पत्र तैयार किए गए हैं। इन शिक्षकों को बृहस्पतिवार की सुबह राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम से बस द्वारा लखनऊ ले जाने की तैयारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने की है।
जिले के चयनित लाभार्थी
विजय कुमार रावत प्रवक्ता रसायन विज्ञान, वीरेंद्र कुमार प्रवक्ता नागरिक शास्त्र, नमितेश गुप्ता व दीपमाला दीक्षित प्रवक्ता गृह विज्ञान के अलावा सहायक अध्यापक के पद पर रामजी लाल, राकेश प्रकाश शर्मा, पंकज कुमार, राहुल कुमार मौर्य, विपिन कुमार, हरिओम, राजकुमार, उमेश कुमार पाण्डेय, रिपूदमन सिंह, महेंद्र कुमार, विभा, वंदना मिश्रा, बरखा जायसवाल, नीतू, संगीता रावत, मंजू रावत, शोभना वर्मा, शिखा सिंह व सुनीता देवी का चयन किया गया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से राजकीय विद्यालयों के लिए जिले के चयनित 23 प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को पदस्थापन व नियुक्ति प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने का इंतजाम किया गया है।
-राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस