फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन अधिकारी पर जानलेवा हमले में एक और आरोपी को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। पखवाड़े भर पहले खनन अधिकारी को वाहन से कुचलने के मामले में लोनीकटरा पुलिस ने रविवार को एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं बरामद वाहन को सीज भी कर दिया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अभी एक अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जौरास गांव में गोमती के किनारे अवैध खनन की सूचना पर पखवाड़े भर पहले खनन अधिकारी दीपक कुमार पुलिस के साथ पहुंचे थे। मौके पर अवैध खनन में मिली जेसीबी व डंपर लेकर थाने जा रहे थे। इस दौरान खनन माफिया ने खनन अधिकारी से कागजात छीनकर फाड़ डाले और उन्हें वाहन से कुचलकार मारने का प्रयास किया।
खनन अधिकारी की तहरीर पर लोनीकटरा थाने में तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस नामजद तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रविवार को लोनीकटरा पुलिस ने भिलवल चौराहा के समीप मुकदमे में वांछित लखनऊ के गोसाईगंज थाने के मोदीनगर निवासी सुनील कुमार उर्फ शेरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि खनन अधिकारी पर जानलेवा हमले में एक और आरोपी को जेल भेजा गया है जबकि अभी एक अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें