फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कोठी में हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रविवार को कोठी थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर गांव निवासी प्रकाश का बेटा अजय कुमार (18) साइकिल से घर से कुछ दूर स्थित चौराहे पर जा रहा था। इसी दौरान बाराबंकी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इससे अजय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
आननफानन घायल अजय को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजय ईयरफोन लगाए था। ऐसे में कार का हार्न सुन नहीं पाया और वह उसकी चपेट में आ गया। प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें