फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन की ओर से हर माह होने वाले महात्मा टिकैत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का 172वां आयोजन बुधवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में हुआ। शिविर में 35 किसानों ने रक्तदान करने के लिए पंजीकरण कराया। जांच के बाद 27 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत के जन्मदिवस पर रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। रक्तदान करने आए 35 कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण कराया।
चिकित्सकों की जांच के बाद 27 लोग रक्तदान कर सके। रक्तदान करने वालों में फतेह बहादुर, विजय नाथ वर्मा, नितेश, सुनील, नरेंद्र, शिवम, विवेक, संत शरण, सुहेल, राज कुमार, मनीराम, हरीराम, बबलू, पवन, उमेश, तनुज, धीरेंद्र, आयुष, सियाराम, महेंद्र, बाह्य कांत, उमेश, शिव बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व व रक्तकोष प्रभारी डॉ. एस के शुक्ला के देखरेख में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल समेत संगठन के कई पदाधिकारी और चिकित्सा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें