फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलवारा गांव में चिकनपॉक्स का प्रकोप, दस बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। थलवारा गांव में खसरा फैल गया है। इससे गांव के 10 लोग बीमार हैं। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गांव नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में लोग निजी डॉक्टरों से इलाज कराने को विवश हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक के सुबेहा क्षेत्र स्थित थलवारा गांव में बीते 15 दिनों से कई परिवार खसरे के प्रकोप से परेशान हैं। बुधवार को भी तीन परिवारों के एक दर्जन से अधिक लोग बीमार मिले।
गांव के रंजीत, उनकी पुत्री शालिनी (10), पवन सिंह की पुत्री रोम्या (9), विनोद कुमार दूबे व उनकी पुत्री निक्की (8), प्रिया (9), रिया (11), नैना (13), मनोज द्विवेदी व उनकी पत्नी प्रीति, पुत्री काजल (13), पुत्र आर्यन (6), सौम्या पत्नी रवींद्र व मिस्टी के शरीर में कई दिनों से बड़े-बड़े दाने निकल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी गांव में कोई टीम नहीं पहुंची। इससे पीड़ित निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की पीएचसी पर गए थे लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली।
सीएचसी पर नदारद मिले कर्मचारी
थलवारा गांव में पीएचसी है लेकिन वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी अक्सर गायब रहते हैं। बुधवार को पीएचसी पर तैनात डॉ. अंजली जैन, फार्मासिस्ट के. भारती, एएनएम रुबी केंद्र पर मौजूद नहीं थीं।
केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी एलटी राजीव श्रीवास्तव भी इनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। गांव से तीन साल के बेटे चंदन को दिखाने पहुंचे उसके परिवारीजन इलाज न मिलने पर वापस लौट गए।
विज्ञापन

सूचना पर शाम को गांव टीम भेजी गई है। आधा दर्जन से अधिक लोग चिकनपॉक्स से पीड़ित हैं। दवाएं देकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
मुकुंद पटेल, सीएचसी अधीक्षक, हैदरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें