फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में गंभीर मिले 25 मरीज रेफर, 192 के बनाए गए गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला लगा। जिसमें 2222 मरीजों को इलाज मिला। वहीं गंभीर पाए जाने पर 25 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा 192 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए। मेले में 120 डॉक्टर और 335 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला लगा। इस दौरान कोटवाधाम, टिकैतगंज और सेठमऊ पीएचसी के अलावा अन्य सभी जगह कड़ाके की ठंड के बावजूद मरीजों की खासी भीड़ देखने को मिली।
कोटवाधाम पीएचसी पर दवा लेने आए रामपाल ने कहा कि साहब पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हूं। निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जिस पर मेले में मौजूद चिकित्सक ने जांच कराई और तीन दिन की दवा दी। डॉक्टर ने उसे तीन दिन बाद अस्पताल बुलाया।
विज्ञापन

इसी प्रकार सेठमऊ पीएचसी पर प्रसव पीड़ा पर होने पर पत्नी रानी को लेकर पहुंचे पति रामपाल ने बताया कि दोपहर से काफी दर्द हो रहा है। महिला चिकित्सक ने देखा और फिर जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेले में सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार व सांस रोग के मरीज मिले।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 2222 मरीज पहुंचे। इनमें 25 की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान पात्र पाए गए 192 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें