फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चिकित्सक समेत 180 और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है और प्रतिदिन भारी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोग कोविड नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार, मेयो अस्पताल के दो चिकित्सक भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएचसी के कई कर्मचारी भी जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। वहीं जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 714 पहुंच गई है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है। रोज कम से कम तीन हजार लोगों की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शाम को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 180 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें शहर में सबसे ज्यादा 105 लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। वहीं गदिया स्थित मेयो अस्पताल के दो चिकित्सक भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा निकट के पंचमदास कुटी, गोविंद निवास आयकर रोड बेगमगंज, सोमैया नगर, लखपेडृाबाग, सुभाषनगर, गुलरिया गार्दा, एसपी नगर, ओम नगर, आवास विकास, नाका पैसार, मुंशीगंज, गदिया बाजार, विजय नगर, हजाराबाग, पटेल नगर दशहराबाग, रसूलपुर, लाजपतनगर, बड़ेल, तहसील कॉलोनी, निकट आनंदभवन, बेलहरा, गायत्रीपुरम, ओम नगर नई बस्ती, सागर सदन निकट कोतवाली, मंझपुरवा, सत्यप्रेमी नगर, मालगोदाम रोड, सिविल लाइन, सीएचसी मथुरानगर, कोतवाली नगर, लक्ष्मीनगर, जीत नगर के रहने वाले कई लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
इसके अलावा जाटा बरौली क्षेत्र में 21, त्रिवेदीगंज और हैदरगढ़ में पांच-पांच, देवा और सिरौलीगौसपुर में चार-चार, फतेहपुर, सिद्धौर और सूरतगंज क्षेत्र में तीन-तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी तरह रामसेनहीघाट, हरख, बड़ागांव, घुंघटेर, रामनगर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। इसके बाद भी बाजार में भारी भीड़ जुट रही है और कोई भी कोविड नियमों का पालन करते नजर नहीं आ रहा है।
जांच के साथ दी जा रही कोरोना किट
कोविड के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. डीके श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक करीब 650 लोगों को कोरोना किट दी जा चुकी है। बताया कि सीएमओ कार्यालय के निकट बने कोविड कैंप के पास ही एक टीम को तैनात किया गया है जो जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि मरीज पॉजिटिव आता है तो उसे तुरंत कोरोना किट दे दी जाती है। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम लगातार इनसे फोन पर संपर्क करती रहती है। संक्रमित लोगों से भी अपील की जाती है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत हो तो वह उपलब्ध कराए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
शाम को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 180 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार इनके संपर्क में है।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें