फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से नकदी-जेवर समेत 14 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र रामनगर के रमवापुर तेलवारी गांव में शनिवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इन घरों से चोर 14 लाख की नकदी समेत जेवर उठा ले गए। रविवार सुबह पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड के साथ छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस शक के आधार पर दो लोगों से पूछताछ कर रही है। इससे लोगों को में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

चोर शनिवार रात रमवापुर तेलवारी के संकटा सिंह के घर में पीछे की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। अलमारी का लॉकर तोड़कर 55 हजार की नकदी व जेवर आदि उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार करीब पांच लाख की चोरी हुई है। इसी गांव के पृथ्वीराज सिंह के घर के पीछे लगी खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे। इसके बाद बक्से में रखा हार व झुमकी आदि समेत पांच लाख के जेवर उठा ले गए। सुबह परिवारीजन छत से नीचे उतरे तो कमरे में बिखरा सामान देख घटना की जानकारी हुई।
इसी तरह चोर राजनारायण सिंह के घर के पीछे खिड़की में लगी जाली उखाड़ कर अंदर घुस गये। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर तीन लाख के जेवर उठा ले गए। जानकारी मिलने के बाद थान प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने जायजा लिया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉयड बुलाकर छानबीन की गई लेकिन खास जानकारी नहीं मिल सकी। एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि शक के आधार पर दो लोगों को पूछताछ की जा रही है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें