फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलह में युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमरा बंद कर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह गृह कलह बताई गई है। झगड़े के कारण पति और पत्नी अलग-अलग कमरे में सोए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक अन्य घटना में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के बलखंडी नाका में मइयादीन यादव के पुत्र संजय यादव (31) ने शुक्रवार की देर रात कमरे के अंदर पंखे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। घटना के वक्त वह कमरे में अकेला था। शनिवार को सुबह देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने बमुश्किल दरवाजा खोला और फंदा काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के भाई संदीप यादव ने आशंका जताई कि कुर्सी पर खड़े होकर संजय ने फांसी लगाई थी। बताया कि दादी ददरिया गांव चली गई थी। भाभी मंजू देवी उनके कमरे में लेट गईं। मां मीरा देवी, पिता और वह दूसरे कमरे में सोए थे। संजय अपने कमरे में अकेला था। तभी घटना कर ली।
विज्ञापन

यह भी बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। इस पर पिता ने दोनों को अलग-अलग लेटने के लिए कह दिया था। मृतक की शादी बारह साल पूर्व हुई थी। एक पुत्र और एक पुत्री है। मजदूरी और खेतीबाड़ी करके गुजर-बसर करता था। पिता बलखंडी नाका में जूस की ठिलिया लगाते हैं।
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के बिगहना गांव निवासी राजा सिंह की पुत्री खुशबू (19) ने शनिवार को दोपहर घर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ गई और तुरंत फंदा काटकर उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें