फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवा किसान की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवा किसान की मौत हो गई। मृतक के चाचा समेत बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक अपने चाचा व दो चचेरे भाइयों के साथ खेत से घर लौट रहा था। उधर, हेलमेट न लगाने से बाइक चालक के सिर पर भी चोटें आईं।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रामकिशोर का पुत्र महेश (35) रविवार शाम चाचा रमेश और चचेरे भाई दिनेश व सुरेश के साथ पैदल खेत से घर आ रहा था। गांव मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महेश और चाचा रमेश घायल हो गए। महेश को गंभीर चोट आईं। उसे अतर्रा सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल लाए।
डाक्टर द्वारा रेफर किए जाने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि महेश बटाई में खेत लेकर खेतीबाड़ी करता था। वह अपने पीछे पत्नी आशा और दो पुत्र व दो पुत्री छोड़ गया है। उधर, दुर्घटना से पचोखर गांव के ही बाइक चालक ललित (25) और पीछे बैठा सुनील (19) भी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें