फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाजी: दोस्त की पत्नी से अफेयर, अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर खेला खूनी खेल, बेवफा पत्नी ने भी दिया साथ!

Sat, 24 Jun 2023 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा में युवक की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी। अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की दोस्त ने ही हत्या की थी। चार माह पहले तीन मार्च को घटना को अंजाम दिया था। हत्या में पत्नी की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में चार माह पूर्व तीन मार्च को हुई युवक की हत्या का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर मृतक के दोस्त ने ही हत्या की थी। हत्या के आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पूरे मामले का शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ बबेरू राकेश सिंह ने खुलासा किया। बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में तीन मार्च को देवेंद्र पटेल की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी। 

जांच में पता चला कि कैरी गांव निवासी मृतक देवेंद्र उर्फ गोलू बचपन से ही पल्हरी गांव निवासी नाना जसवंत पटेल के यहां रहता था। देवेंद्र की पत्नी कल्पना भी रहती थी। पल्हरी गांव का ही रवि कुशवाहा देवेंद्र का खास दोस्त था। रवि का प्रेम प्रसंग देवेंद्र की पत्नी से चल रहा था। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर देवेंद्र ने पत्नी को कई बार समझाया था। एक-दो बार उसकी रवि से कहासुनी भी हुई थी। इसके चलते पत्नी और दोस्त रवि ने देवेंद्र की हत्या की साजिश रची। घटना के दिन देर शाम रवि और देवेंद्र गांव के पास तालाब किनारे शराब पीने गए थे। 

इसी दौरान रवि ने पहले से छिपाकर रखे गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी थी। आलाकत्ल लेकर फरार हो गया था। उसने साक्ष्य को मिटाने के लिए गंडासे को पत्थर से रगड़कर दुकान के खपरैल में छिपा दिया था। 

 
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है। हत्या में मृतक की पत्नी की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी, एसआई राजनारायक नायक, अजीत प्रताप सिंह, कांस्टेबिल आजाद, अरविंद, हेमंत व प्रियंका शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें