फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: महिला ने फंदा लगाकर जान दी, पुलिस बोली- घरेलू विवाद के बाद उठाया कदम, श पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 24 Jun 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी मनोरमा (32) ने गुरुवार रात अटारी के दोनों तरफ के दरवाजा बंद कर धन्नी से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सास शांति ने बयाले से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में महिला ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों का कहना है कि महिला का पति सूरत में मजदूरी करता है और पिछले चार माह से घर नहीं आया है। इससे भी वह परेशान रहा करती थी।

विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी मनोरमा (32) ने गुरुवार रात अटारी के दोनों तरफ के दरवाजा बंद कर धन्नी से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। सास शांति ने बयाले से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला।
चचेरे ससुर उमेश ने बताया कि मृतका का पति श्याम किशोर पाल उर्फ दीनू पाल सूरत में रहकर मजदूरी करता है। वह होली के बाद गया था। इसके बाद से अब तक चार चार महीने बीतने के बाद भी घर नहीं आया। उन्होंने आशंका जताई है कि रात में पति-पत्नी के बीच मोबाइल में कोई बात हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज होकर उसने फंदा लगा लिया। मृतका का मायका मूसेपुर (फतेहपुर) है। शादी 12 साल पहले हुई थी। दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन पति-पत्नी की फोन पर आपसी कहासुनी बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें