बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के गृह विज्ञान महाविद्यालय में संचालित महिला अध्ययन केंद्र में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए राखियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किया गया। गवर्नर के ड्रीम प्रोजेक्ट महिला अध्ययन केंद्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को घर में ही मुहैया कई प्रकार की सामग्री से राखियां बनानी सिखाई गईं।
कार्यक्रम में महिला अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ. दीप्ति भार्गव, सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ, डॉ. दीक्षा गौतम ने राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया। 20 महिलाओं ने प्रशिक्षण लिया।