खप्टिहा कलां। महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र में खप्टिहा कलां गांव स्थित सोनकर मोहल्ले में बुधवार की देर शाम बारिश होने पर गंगा सोनकर की पत्नी उमा (50) जाल न होने पर खुली छत में पॉलिथीन डाल रही थी।
तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटे सुनील ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के चार बेटे है।