फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सावन के सोमवार का व्रत रखे महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र और खुरहंड पुलिस चौकी अंतर्गत छिबांव गांव में सीता देवी (55) सोमवार को दोपहर घर के आंगन में पड़े लोहे के जाल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी।
पति देवीशरण द्विवेदी मवेशी चराने गया था। मृतका की विवाहिता पुत्री आरती ने बताया कि मां सीता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह गुमसुम रहती थीं। उसका इलाज चल रहा था। मां से व्रत का खाना बनाकर खाने और सोने की बात कहकर पिता चले गए थे। इसी बीच फांसी लगाकर जान दे दी। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें