फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को पीटने से रोका तो युवक फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेटी को पीटने से रोकने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अन्य घटना में ससुराल में युवती ने फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में नत्थू प्रजापति (35) ने गुरुवार की रात कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली।
शुक्रवार को सुबह परिजनों ने शव लटका देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घरवालों ने बताया कि कई साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। दो पुत्र और दो पुत्री हैं। वह शराब का आदी था। घटना वाले दिन नशे में बेटी को पीट रहा था।
परिजनों ने बचाया और डांट-फटकार लगाई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव में अभिलाषा उर्फ गुड़िया (21) पत्नी प्रमोद ने शुक्रवार की शाम घर में साड़ी से फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने देखा और फंदा काटकर नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। तीन साल पूर्व शादी हुई थी। मायके वालों ने फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें