फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पांच दिन से नहीं आ रहा पानी

Wed, 17 Jan 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)। गांव में जल आपूर्ति को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। इसको लेकर कई बार उच्चाधिकारियों, ग्राम प्रधान और सचिव से कह चुके हैं, लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हो सकी है। पांच दिनों से लगातार पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

मामला महुआ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोखर बुजुर्ग का है। जहां पर लगभग 13 हजार आबादी है। जल आपूर्ति को लेकर पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन जल जीवन मिशन वालों ने गांव की जल आपूर्ति वाले पाइप लाइन को तोड़ दिया है।
बीडीओ राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि समस्या उनकी जानकारी में नहीं है। बुधवार को मौके पर जाकर मरम्मत शुरू कराएंगे। वहीं, सचिव का कहना है कि पाइप लाइन जल जीवन मिशन वालों सी टूटी है। उनसे बोला गया है।
विज्ञापन



बोले ग्रामीण-कोई सुनवाई नहीं हो रही
गांव की उर्मिला यादव ने बताया कि पांच दिन पानी नहीं मिल रहा। एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। रवि कुमार गुप्त ने बताया कि पानी की समस्या लगातार बनी रहती है। कई बार सचिव से लेकर बीडीओ तक को बताया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें