फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली सहकारी कर्मियों को निलंबन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार द्वारा सहकारी समिति की हड़ताल पर रोक लगा दिए जाने के बाद डीएम अनुराग पटेल ने हड़ताली सहकारी समिति कर्मियों को नोटिस जारी कर निलंबन व अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सहकारी समितियों की हड़ताल छह माह के लिए निषिद्ध कर दी है। ऐसे में सभी कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आना चाहिए, ताकि उर्वरक वितरण व धान की खरीद प्रभावित न हो। इसके बाद भी सहकारी समिति कर्मचारी हड़ताल पर हैं। कहा है कि हड़ताल से धान खरीद व खाद वितरण प्रभावित हो रहा है।
ऐसे में निलंबन व अनुशासनात्मक कार्रवाई और नो वर्क नो पे लागू कर एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर पहली नवंबर से समितियों में तालाबंदी कर मुख्यालय में धरना दे रहे हैं। किसानों को रबी सीजन में खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। धान खरीद भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें