फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में स्नान कर किया नटबली का दर्शन

Mon, 14 Jan 2019 11:11 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
नटबलि मेले में युवाओं का जमघट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। भूरागढ़ दुर्ग के नटबली मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नटबली समाधि के दर्शन किए। इनमें ज्यादातर युवक और युवतियां थीं। इसे आशिकों का मेला भी कहा जाता रहा है।  

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही नदी, तालाब व सरोवरों में मकर संक्रांति की धूम थी। स्नान के बाद पूजन कर मंदिरों में दर्शन किया और गरीबों को खिचड़ी बांटी। भूरगढ़ दुर्ग में स्थित शहीद स्मारक, अमृत कुंड आदि में भी भीड़ रही। सीसीटीवी कैमरे से पुलिस ने कोने-कोने पर नजर रखी।

बड़ी संख्या में युवक, युवतियों और अन्य लोगों ने केन नदी में नाव पर सैरसपाटे का लुत्फ लिया। मेले की व्यवस्था देख रहे अनूप रावत और महमूद आदि ने बताया कि मेला दो दिनों तक चलेगा। महिलाओं के लिए नदी घाट पर अस्थाई वस्त्र चेंज रूम बनाए गए हैं। तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिहाज से नदी घाट पर नाविक व गोताखोर लगाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें