फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना लाइसेंस केला पकाने का केंद्र मिला, 15 क्विंटल खोआ सीज

Mon, 12 Oct 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मवई बाईपास स्थित बिना लाइसेंस केला पकाने का केंद्र मिला।
विज्ञापन

वहीं, खुटला स्थित एक फ्रूट कंपनी के चैंबर में 25 बोरियों में रखा करीब 15 क्विंटल संदिग्ध खोआ मिला। टीम ने खोये का नमूना लेकर पूरा माल सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत 3.74 लाख रुपये बताई गई है।
टीम ने मवई बाईपास चौराहे पर सीमेंट गोदाम के पास स्थित एसएफसी मुहम्मद साद फ्रूट कंपनी का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद मोहम्मद उवैश ने बताया कि प्रतिष्ठान के मालिक वजहुल कमर हैं। यहां एसी चैंबर के माध्यम से केला पकाया जाता है।
विज्ञापन

टीम ने लाइसेंस मांगा तो संचालक कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण पत्र तैयार कर वैध लाइसेंस मिलने तक केला पकाने का काम बंद रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम ने खुटला स्थित मेसर्स कस्तूरी फ्रूट्स का निरीक्षण किया। यहां पांच चैंबर में केला पकाने और तीन में फ्रोजन सब्जियां रखने की व्यवस्था मिली। इनमें मटर, स्वीट कॉर्न, मिक्स वेजिटेबल और सोया चाप शामिल हैं। एक अन्य चैंबर में 25 बोरियों में करीब 15 क्विंटल खोआ संदिग्ध स्थिति में रखा मिला।
विक्रेता अमन मसुरहा ने टीम को बताया कि खोआ पन्ना के एक व्यापारी ने किराये पर रखवाया है। हालांकि, वह इससे संबंधित सहमति पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके। टीम ने खोआ का नमूना लेकर पूरा माल सीज कर दिया और प्रोपराइटर अमर मसुरहा की सुपुर्दगी में दे दिया।

उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्य लाल ने अतर्रा में हड़हा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास विक्रम यादव के प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना लिया। विभाग के अनुसार, नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में की गई। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें