फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा में पहले दिन 112 गैरहाजिर

Mon, 02 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा सोमवार को शुरू हो गई। प्रवेश द्वार पर स्क्वायड टीमों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली। करीब 3200 परीक्षार्थियों में पहले दिन 89 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


जेएन महाविद्यालय में 600 में 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पाली में एमए प्रीवियस हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 109 में 11, बीए-द्वितीय वर्ष भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र में 90 परीक्षार्थियों में 2,  एमए प्रथम वर्ष समाजशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र में 166 में 7 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।

द्वितीय पाली में बीए तृतीय वर्ष भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र में 53 में एक परीक्षार्थी गैर हाजिर रहा। तीसरी पाली में शाम को बीए तृतीय समाजशास्त्र प्रथम प्रथम प्रश्नपत्र में 250 में 9, बीए प्रथम भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र में 70 में 3, एमए फाइनल हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र में 102 में 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पहले दिन 2 परीक्षार्थियों में 4 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में एमए हिंदी प्रथम में 23 में एक छात्रा गैरहाजिर रही। द्वितीय पाली में एमए फाइनल गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में 41 छात्राओं में दो गैरहाजिर रहीं। एमए उर्दू में 72 में तीन ने परीक्षा छोड़ी।

प्राचार्या प्रभा श्रीवास्तव ने बताया कि यहां पहले दिन कोई भी छात्रा नकल करते नहीं पकड़ी गई। राजीव गांधी महाविद्यालय में पहली पाली में एमए पूर्वाद्ध हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत दो परीक्षार्थिीयों में एक अनुपस्थित रहा। प्राचार्य रामभरत सिंह तोमर के आंतरिक सचल दल ने परीक्षा का निरीक्षण किया।

राजा देवी डिग्री कॉलेज में प्रथम पाली में एमए प्रथम वर्ष हिंदी में 9 में दो तथा एमए फाइनल में 8 में 1 छात्र अनुपस्थित रहा। प्राचार्य विनोद सिंह के सचल दल ने निरीक्षण किया। पहले दिन एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। कालेजों में गठित स्कावयड टीमों ने परीक्षा से पहले छात्र-छात्राओं की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें