नरैनी क्षेत्र में इंदिरा आवासों में लाभार्थियों से
की गई अवैध वसूली के विरोध में बड़ी संख्या में पीड़ित ग्रामीणों के साथ
कलेक्ट्रेट परिसर में हाल ही में घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन-प्रदर्शन करने
के बाद राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष शशि यादव
समेत कई प्रधानों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया।
इसमें
आरोप लगाया गया है कि झूठे आरोप और शिकायतें करके ग्राम पंचायतों के कामों
में बाधा डाली जा रही है। ज्ञापन में कहा है कि एक समिति के पदाधिकारी
प्रधानों की झूठी शिकायत करके ग्रामीणों को गुमराह कर रहे हैं। फर्जी
अभिलेख तैयार किए गए हैं।
प्रधानों से कमीशन मांगा जाता है। इसकी
जांच कर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों में श्यामबिहारी पाठक, राकेश
सिंह, जगमोहन, बाबूलाल, दिनेश त्रिपाठी, इसरार अहमद, सीताशरण और छत्रपाल
आदि शामिल रहे।