खप्टिहा कलां। पैलानी क्षेत्र के सिंधन कलां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
गांव के रोहित सिंह ने तहरीर में बताया कि वह शाम के समय घर के दरवाजे बैठा था। तभी गांव का ही मन्नू नशे की हालत में गालीगलौज करने लगा। मना करने पर मारपीट कर दी। मन्नू पक्ष से उसके चाचा राजन और परिवार के नीलू सिंह आदि आ गए और उसे डंडों से पीट दिया।
थाना प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।