फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक की हत्या में महिला समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक भी महिला से प्रेम करता था। उधार, दिए गए 50 हजार रुपये और प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी अर्जुन उर्फ छोटे (18) पुत्र भइयन प्रजापति का सोमवार को सुबह पशु बाड़े में चारपाई पर लहूलुहान शव मिला था। उसकी कुल्हाड़ी से हत्या की गई थी। मृतक के भाई भैरमदीन ने गांव की महिला बिटोला और मुन्ना पांडेय को नामजद किया था।
गिरवां थाना पुलिस ने मंगलवार को सुबह तरखरी गांव के पास कच्ची सड़क से हत्यारोपी बिटोला और मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर खून से सनी कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया गया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई। साथ ही मृतक ने हत्यारोपी महिला बिटोला के पति को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। कई दिन से अर्जुन अपने रुपये मांग रहा था। यह महिला को नागवार गुजरा। मृतक भी महिला से प्रेम करता था। यह महिला के दूसरे प्रेमी मुन्ना को पसंद नहीं था। इसी के चलते दोनों ने मिलकर अर्जुन की हत्या कर दी। टीम में कांस्टेबल अंकित यादव, अवधेश यादव, आशू सिंह, महिला कांस्टेबल कविता रजक व सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें