बांदा। बुंदेलखंड नव निर्माण सेना की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें 23 नए युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। लवलेश यादव को बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष व फूल सिंह परिहार को नगर सचिव बनाया गया।
प्रवक्ता हर्षित गुप्ता, नगर महासचिव अनिल राजपूत, सचिव राजन राजपूत, महासचिव लखन गुप्ता, प्रचारमंत्री मुन्ना साहू, महासचिव आदित्य गुप्ता, सलमान खां संगठन मंत्री, महासचिव शोएब खां के अलावा बड़कू मंसूरी, प्रदीप कुमार, अतुल कुमार, राकेश गुप्ता, रामस्वरूप राजपूत, अंकित विश्वकर्मा, अनुज मोदी, रामबाबू, पिंटू साहू, हनी साहू, कृष शर्मा, पंकज सेन, संजय धुरिया सदस्य बनाए गए।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष किसान राहुल अवस्थी, नीरज सोनी आदि मौजूद रहे।