बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बांदा नगर इकाई
द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता और मेधावियों को
पुरस्कार बांटे गए। परीक्षा शनिवार को सुभाषचंद्र जयंती पर हुई थी।
रविवार
को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित समारोह में जिला पंचायत के
पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने प्रथम,
द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए।
हर्षवर्धन
को प्रथम स्थान मिला। शिवम दीक्षित द्वितीय और शुंभी दीक्षित स्थान पर
रहीं। पुरस्कार वितरण समारोह में आरएसएस विभाग प्रचारक अजय विशेष रूप से
उपस्थित थे।
छंगा सिंह सहित कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह, संदीप द्विवेदी, लोकदत्त प्रजापति, धर्मेंद्र पटेल, आलोक सिंह आदि उपस्थित रहे।