फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध बांटना और एसएमएस शिक्षकों को नहीं मंजूर

Sun, 24 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्कूलों में बच्चों को दूध बांटना और मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर अपनी छुट्टी की सूचना देना प्राथमिक शिक्षकों को स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन


इनके सहित अन्य मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बांदा शाखा यहां तीन फरवरी को धरना के बाद प्रशासन के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगी।

संघ की कार्य समिति की बैठक टीचर्स सोसाइटी भवन में हुई। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि संघ के हाईकमान के नेतृत्व पर तीन फरवरी को पूरे प्रदेश में धरने होंगे।
विज्ञापन


सभी शिक्षक छुट्टी लेकर इसमें शामिल होंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो प्रदेश संरक्षक लल्लन मिश्र और अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, महामंत्री जबर सिंह यादव के नेतृत्व में 16 मार्च को लखनऊ में जोरदार धरना-प्रदर्शन होगा।

बीएसए से मुलाकात कर पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने और वर्ष 2004 में नियुक्त विशिष्ट बीटीसी टीचरों की जीपीएफ कटौती के बारे में बात की जाएगी। यह भी कहा कि अध्यापक अपना आय विवरण समय से जमा कर दें, ताकि वेतन में परेशानी न हो।
विज्ञापन


बैठक में कामता प्रसाद मिश्र, सुघर सिंह, प्रजीत सिंह, मइयादीन यादव, नरेंद्र सोनी, केपी सिंह, जयकिशोर दीक्षित, चंद्रशेखर त्रिपाठी, रमाशंकर यादव, बैजनाथ, राकेश सिंह, श्यामबाबू अवस्थी, अनिल वर्मा, अंजना तिवारी, शशांक शेखर, रामस्वरूप यादव, सरोज मिश्रा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें