फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जे में नीलाम हो गए 17 किसानों के ट्रैक्टर

Fri, 24 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
स्टेट बैंक के कर्जदार चित्रकूटधाम मंडल के 17 किसानों के ट्रैक्टर नीलाम कर दिए गए। 21 मार्च को इन किसानों के ट्रैक्टर नीलाम किए जाने की नोटिस पहली मार्च को प्रकाशित की गई थी। भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता मिली तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। सरकार ने सोमवार को शपथ ली और इसके अगले ही दिन मंगलवार को किसानों पर यह गाज गिर गई। किसान, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कर्ज माफी की आस ही लगाए रहे। इन किसानों पर अभी भी 28 लाख 68 हजार 660 रुपया कर्ज बाकी है। इसकी वसूली बैंक अब राजस्व विभाग के जरिए कराएगा। यानी किसानों की बचीखुची संपत्ति भी नीलाम हो सकती है।
विज्ञापन



चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा के 19 किसानों ने भारतीय स्टेट बैंक से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदे थे। मौसम की मार के चलते वे बैंक का पूरा कर्ज नहीं अदा कर सके। इन पर कुल 63 लाख 60 हजार 729 रुपये (ब्याज व अतिरिक्त खर्च अलग) का बकाया था। ई-नीलामी से ट्रैक्टर नीलामी की नोटिस प्रकाशन की खबर ‘अमर उजाला’ ने अगले ही दिन 2 मार्च को प्रमुखता से छापी थी।

बुंदेलखंड की सभी 19 सीटें भाजपा ने जीत लीं तो किसानों को भरोसा हुआ कि उनके कर्ज माफ हो जाएंगे, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। भाजपा के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी समेत 44 मंत्रियों ने सोमवार (20 मार्च) को शपथ ली और अगले ही दिन 21 मार्च को स्टेट बैंक के बांदा क्षेत्रीय कार्यालय ने 19 में से 17 किसानों के ट्रैक्टर ई-नीलामी पोर्टल के जरिए कुल 33 लाख 76 हजार रुपये में नीलाम कर दिए। इन पर कुल 62 लाख 24 हजार 607 रुपया बाकी था। सिर्फ दो ही किसान एक-एक लाख रुपया जमा कर नीलामी कार्रवाई से बच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें