फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोश्त की दुकानें बंद कराने के लिए भाजपाइयों का प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में नारेबाजी करते भाजपाई। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रमुख मार्गों में खुलीं गोश्त की दुकानें बंद कराने की मांग लेकर भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला और भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतुल मोहन द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट आए और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रामेश्वर तिवारी को दिया।

इसमें कहा गया है कि नवरात्रि पर्व शुरू होने वाले हैं। श्रद्धालुओं और जनहित के मद्देनजर मंदिरों व स्कूल-कालेज समेत प्रमुख मार्गों पर खुलीं गोश्त की दुकानें बंद कराई जाएं। जीजीआईसी, कालीदेवी मंदिर, संकट मोचन, महिला डिग्री कालेज, कालूकुआं, गल्ला मंडी, चिल्ला रोड, गायत्री नगर आदि मोहल्ले में अवैध गोश्त की दुकानें ज्यादा खुली हैं। बूचड़खानों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि 48 घंटे में दुकानें नहीं हटीं तो युवा मोर्चा आंदोलन को बाध्य होगा। अभिनव गुप्ता, महेश सिंह परिहार, नीतू बोड़े, बबलू तिवारी, सचिन अग्निहोत्री, नितिन दमेले, उमाकांत, उत्तम सक्सेना, सुदीप कुमार तिवारी, सुमन तिवारी, ममता त्रिपाठी, पार्वती गुप्ता, शोभा गुप्ता, रुकमनी गुप्ता, अभिलाष मिश्रा, राजकुमारी, राधा सविता, सुधा, रवि शर्मा, अमित यादव, अमित द्विवेदी, रतन धुरिया, सुरेश कान्हा, सौरभ धुरिया, मनोज शिवहरे आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा जिला मंत्री मुदित शर्मा ने भी नगर की समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें