फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली मुख्तार को बेचैन कर दिया दांत के दर्द ने

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दांत दर्द ने बेचैन कर दिया। मंगलवार को भारी पुलिस सुरक्षा में उन्हें बज्र वाहन से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां चार विशेषज्ञों की टीम ने दांतों की सफाई और इलाज किया। इलाज में करीब 40 मिनट का समय लगा। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दंत रोग विभाग के इर्दगिर्द किसी अन्य को जाने नहीं दिया गया।
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से सात अप्रैल को जेल लाया गया था। तब से वह जेल में ही हैं। सोमवार की रात दांत में भीषण दर्द होने पर मुख्तार ने जेल अफसरों से इलाज की बात कही।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, अधिक दर्द होने से रातभर वह सोया भी नहीं थाथे जेल से मिली टेबलेट खाकर दर्द बर्दाश्त किया। जेल अफसरों की सूचना पर भारी पुलिस बल की सुरक्षा में मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे मुख्तार को बज्र वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया।
यहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मेडिकल कालेज के दंत रोग विभाग में मुख्तार को सीधे ले जाया गया और इलाज शुरू हुआ। दंत रोग विशेषज्ञ डा. शरद के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने इलाज किया। जिस दांत में कैविटी और खाना फंस रहा था उसकी अच्छे से सफाई की गई।
डाक्टरों की टीम में डा. शरद के अलावा डा. हरिमूरत, डा. जूही यादव व डा. विनोद शामिल रहे। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मुख्तार अंसारी को रूटीन जांच के लिए तीन दिन पूर्व मेडिकल कालेज के तीन डाक्टरों की टीम जेल गई थी।
तब उन्होंने दांत दर्द की शिकायत बताई थी, लेकिन इलाज विशेष चेयर में ही हो सकता था, इसलिए टीम जेल में इलाज नहीं कर सकी थी। जेलर पीके तिवारी ने बताया कि लगभग 4.30 बजे मुख्तार को जेल में वापस दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें