बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज को देखकर लौट रहे बाइक सवार दंपती समेत तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों रूप से गंभीर घायल हो गए। इनमें मां-बेटी को प्राइवेट अस्पताल व पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी देवीचरन (50) अपनी पत्नी मालती (46) व बेटी माधवी (16) के साथ बुधवार को दोपहर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। वहां से लौटते समय मवई बाईपास मोड़ पर सामने से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मालती व माधवी को प्राइवेट अस्पताल व देवीचरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।